Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गलतफहमी सुविचार

गलतफहमी सुविचार

दोस्तों घर के रिश्ते तो स्वाभाविक ही बनते है लेकिन बाहर के रिश्ते सिर्फ आपसी समझदारी से ही बनते है। लेकिन जब रिश्ते टूटते है तो उसके पीछे बहुत से कारण होते है।  इन सभी कारणों में सबसे बड़ा कारण जो है वो है ग़लतफहमी जिसे अंग्रेजी में मिसअंडरस्टैंडिंग (misunderstanding) कहा जाता है।  शायद अब समझ रहे होंगे कि इस लेख में क्या कहने का प्रयास किया गया है।  यदि नहीं समझे तो हम आपको आगे बताते है।  आदि युग के समय से ही मानव एक सामाजिक प्राणी रहा है।  भारतीय मूल्यों और संस्कृति के अनुसार मानव जीवन में रिश्तों की बहुत ही बड़ी महत्ता है।  रिश्ता कोई भी हो उसे निभाने की परम्परा हमें अपने इतिहास से भी बखूबी मिलती है।  कभी कभी तो हमारे जीवन में कब रिश्ते बन जाते है जुड़, जाते है, हमे खुद भी पता नहीं चल पाता। रिश्तों नातों को समझाने के लिए न जाने ही लेख लिखे गए, अनेको ग्रंथो की रचना भी हुई। रिश्तों की परिभाषा पर दूरदर्शन और रेडियो पर अनगिनत कार्यक्रम बनाये गए और फिल्म भी बनाये गयी।  इन सब में जो रिश्तों को बनते हुए दिखाया गया तो रिश्तों को बिगड़ते हुए दिखाया गया।...