दोस्तों हमें भगवान ने ज़िंदगी दिया है तो उसे हमें अच्छे से जीना चाहिए । अब सवाल ये उठता है कि अच्छे से ज़िंदगी जिया कैसे जाता है? तो उसका एक आसान सा तरीका है अपने कर्तव्यों का पालन करो । कोशिश करो कि हमारी वजह से किसी को कोई दुख ना पहुंचे ।सबसे सद्व्यवहार करो ।अपनी ज़िंदगी में शांति ,सहानुभूति, शीतलता, सद्गुण आदि को अपने व्यवहार में लाओ। जब जब आपकी जहां जहा जरूरत है वहां जाओ ओर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करो। अपने नैतिक कर्तव्य का पालन करो। ओर सबसे बड़ी बात ये ज़िन्दगी जब हम जीते है तो बहुत सारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से कभी कभी इंसान टूट जाता है तो उस समय जो समय की मांग हो वहीं करना चाहिए अन्यथा कभी भी किसी भी बड़ी समस्या में फंस सकते है जिसकी वजह से ज़िन्दगी अयस्त व्यस्त हो सकती है। किसी मोह माया ना फंसो।रिश्ते संसार में आकर ही बनते है हम पैदा भी अकेले होते है ओर मर कर भी अकेले ही जाना होता है। जब तक ज़िन्दगी रहती है तब तक सब है उसके बाद सब अकेले ही करना है मरने के चार दिन बाद सब सबकुछ भूल जाते है इसलिए सिर्फ ईश्वर पर विश्वास करो उसी से मोह करो व...
दोस्तों वर्तमान में हम लोग जितनी तेज से आगे बढ़ रहे है, उतनी ही तेजी से हमारी खुशियाँ , रिश्ते छूट रहे है, इस ब्लॉग के माध्यम से मैंने जीवन की अनेक समस्याओ के बारे में लिखा है।