दोस्तों आगे बढ़ने के लिए यह जरुरी है कि हम गलतियों को दोहराएं नहीं। उनसे सबक लें और खुद से वादा करें कि यह गलती दोबारा बिल्कुल नहीं होगी। समझदार इनसान तो वही है, जो दूसरों की गलती से भी सबक ले ले। जरुरी नहीं कि सुधार के लिए खुद ही गलतियां की जाएं। अपनी गलती मानना अच्छी बात है. लेकिन उतना ही जरुरी है खुद को जल्दी से माफ़ कर देना। गलती से सीख ले कर उसे भूल जाना सही है। परिस्थितियां कैसी भी हों, तुरन्त प्रतिक्रिया न दें। आपकी जल्दबाजी, गलत निर्णय करवाती है। खुद को कुछ समय अकेला छोड़ दें और चिंतन करें। गलती कौन नहीं करता है, जो व्यक्ति काम करता है, वही गलतियां भी करता है। इसलिए खुद पर विश्वास बनाये रखें और सतर्क रहें। दूसरों की गलतियाँ माफ़ करने से कभी पोछे नहीं हटना, यह आपके बड़प्पन की निशानी है किन्तु अपनी गलतियों को कभी छमा नहीं करना, यह भी बड़प्पन की निशानी है। गलतियां हमेशा छमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो। ग़लतियों से सीख लें और उसी के अनुसार आगे का रास्ता प्लान करें। गलती करना बुरा नहीं है, ...
दोस्तों वर्तमान में हम लोग जितनी तेज से आगे बढ़ रहे है, उतनी ही तेजी से हमारी खुशियाँ , रिश्ते छूट रहे है, इस ब्लॉग के माध्यम से मैंने जीवन की अनेक समस्याओ के बारे में लिखा है।