Skip to main content

Posts

Showing posts with the label किस्मत या मेहनत?

किस्मत या मेहनत?

दोस्तों कुछ नही मिलता दुनिया में मेहनत के बगैर मेरा अपना साया मुझे धूप में आने के बाद मिलायह दुनिया बिलकुल वैसी ही है जैसे आप देखना चाहते हैं , चाहे तो कीचड़ में कमल देख लो चाहे देख लो चाँद पर दाग मेहनत और समझदारी से किस्मत के प्रभाव को बदला जा सकता है | दोस्तों किस्मत या भाग्य केवल परिस्थितियों का नाम होता है, अपना भविष्य हम अपने कर्मों द्वारा ही बना या बिगाड़ सकते हैं | आदिकाल से हमारे यहाँ ज्योतिष विद्या का उपयोग केवल इसी लिए किया जाता है, ताकि आने वाले समय के बारे में जान कर हम उसके अनुसार अपने कर्मों को दिशा दे सकें | यदि भाग्य में जो लिखा है, वही होना है, तो भविष्य जान कर हम क्या कर सकते हैं ? उदाहरण : यदि हवा की दिशा का ज्ञान हो, तो एक नाविक उसकी दिशा का उपयोग करके न्यूनतम प्रयासों से अधिकतम गति से नौका चला सकता है | ज्ञानी नाविक तूफ़ान के बारे में पहले से जानकारी होने पर किनारे पर बैठ कर इंतज़ार करेगा, समुद्र में नहीं जाएगा | मेरे विचार में सिर्फ कड़ी मेहनत से किस्मत बदलना संभव नहीं है. किस्मत बदलने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कई अन्य बातें भी आवश्यक होती है जैसे आप के निर्णय, प्रति...