Skip to main content

लोग आपका सम्मान क्यों नहीं करते ?


दोस्तों आज मैं एक ऐसे विषय पर लेख लिखने कि कोशिस  कर रहा हूँ, जिसके कारण हर व्यक्ति इनका सिर्फ तिरिस्कार और नफ़रत और उनकी सदा ही उपेक्षा ही करता।  इन लोगो ने कौन सा अपराध किया है जो उन्हें सदा ही गलत नजर से तथा घृणा भाव से ही परखा जाता है  आप लोग शायद सोच रहे होंगे कि मैं किस कि बात कर रहा हूँ- 

 लोग आपका सम्मान क्यों नहीं करते ?

 
Welcome to लोग आपका सम्मान क्यों नहीं करते ?

  • जब आप लोगों के लिए ज्यादा उपलब्ध रहने लगते हैं तो लोग आपका सम्मान करना छोड़ देते हैं।
  • जब आप लोगों से बहुत ही ज्यादा समझदारी और प्यार से बात करते हैं तो लोग आप का मजाक बनाने लगते हैं।
  • जब हमारे पास पैसे नहीं होते। 
  • जब तक हम अपने जीवन में कुछ कर नहीं लेते लोग आपका सम्मान नहीं करेंगे
  • लोगों के साथ बदतमीजी से बात करना।
  • जब आप अच्छे कपड़े नहीं पहनते हैं।

मुझे यह सब बातें बोलते हुए बहुत ही ज्यादा दुख हो रहा है परंतु यह सब सच है।

उन्हें भी लोग क्यों पंसद नही करते, इसका कारण आत्मसम्मान में कमी है। यदि नुकसान नही पहुचाया, पर आत्मसमान नही, तो दुसरे पंसद नही करेगे।  इसीलिए हमे आत्मसम्मान पर बहुत ध्यान देना चाहिए 

दोस्तों वास्तव में ऐसे लोग थोड़े दब्बू किस्म के होते है,उनको चाहिए वो कभी अपनी तुलना न करे और अपने स्वमान में रहे तभी अन्य आपको पंसद करेगे। इसके लिए स्वमान की प्रेक्टिस होनी चाहिए. उस प्रेक्टिस से हम बेहतर फील करते. और दुसरो की पंसद के लिए नही, खुद पंसद करना वो खासियत होनी चाहिए।

अमूमन लोग इस प्रकार के व्यक्ति को पसंद नहीं करते हैं-

  • जो एक असफल व्यक्ति है।
  • जिसका व्यवहार दूसरों के प्रति ठीक नहीं है।
  • जो झूठ बोलने एवं तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने मेंं माहिर है।
  • जो नकारात्मक प्रवृत्ति का है।
  • लोग ईर्ष्या के कारण विभिन्न क्षेत्रों मे सफल व्यक्ति से भी नफरत करते है और पसंद नहीं करते हैं।



दोस्तों मेरे कहने का अर्थ है कि यदि लोग आपका सम्मान क्यों नहीं करते ? “कोई “आपको पसंद नहीं करता है तो इसे लोगों की गलती न मानें, हो सकता है आपके अंदर ही कोई समस्या हो।

यदि समस्या है तो सुधार कीजिए एवं स्वयं को दूसरों के समक्ष बेहतर ढंग से प्रस्तुत कीजिए जिससे लोग आपको पसंद कर सके।

यदि आपको लगता है कि आप मे कोई समस्या नहीं है और लोग आपसे बिना बात के नफरत करते है। आप को पसंद नहीं करते तो आप अपना काम शांतिपूर्वक अपना काम करते रहे। आप दूसरों की सोच को नहीं बदल सकते है।

दूसरों को मनाना कि वह आपको पसंद करें यह दुनिया का सबसे कठिन एवं बेकार काम है।


पहले यह बताएँ कि आप स्वयं को कितना पसंद करते हैं? और अगर जवाब हाँ में है, तब किसी और की आवश्यकता ही कहाँ शेष रह जाती है, स्वमान में रहिए और अभिमान से बचें, और यह देखिएगा कि आप लोगों को क्या मदद कर सकते हैं, अपने उस गुण को पहचानने की कोशिश कर जिसमें आप स्वयं को अधिक अच्छा समझें और लोगों को मदद देने के लिए आगे आएं, क्योंकि ईश्वर ने हर एक को कोइ विशेषता तो दी है, और आप दाता के बच्चें हो दाता बनों, मांगों नहीं की कोई प्यार दे, सम्मान दे, उल्टा बाँटों जितना बाँटेंगे पलत कर वापस ब्याज के साथ मिलेगा, कर्म का सिद्धांत क्रिया की प्रतिक्रिया अवश्य संभावी है।


दोस्त कभी कभी लोग इसलिए नहीं पसन्द करते क्योंकि आप उनकी पसन्द के अनुसार अपने को ढाल नहीं सके हैं और ढाल सकते भी नहीं। आप का अपना व्यक्तित्व है और अपने आदर्श हैं। आप अपने व्यक्तित्व का विकास करें और अपने आदर्शों को प्राप्त करने का प्रयास करें। आपके जीवन की सफलता यही है। दूसरों द्वारा पसन्द किया जाना आपके जीवन की सफलता का मापदण्ड नहीं हो सकता। यह अपने प्रयासों के मूल्यांकन का केवल एक आधार हो सकता है। अतः दूसरों की राय को आवश्यकता से अधिक महत्त्व न दें।

दोस्तों पहले आप खुद को पसंद करिए लोग आपको पसंद करें या ना करें इसको ध्यान मत दीजिए फिर भी कारण पता करने की कोशिश करिए आपका व्यवहार औरों के प्रति कैसा है क्या उन्हें पसंद आता है आपका व्यवहार? फिर सुधार करने की कोशिश करिए लेकिन कुछ भी हो आपको आपको खुश रहना है।

क्योंकि आधुनिक परिदृश्य में कड़वे सच को कोई भी आसानी से स्वीकार नहीं करता है। परिणाम स्वरूप सच बोलने वाले लोगों से सभी नफरत करने लगते हैं।

किसी को नापसंद करने के कुछ कारण होते हैंl

  • क्या आप लोगों पर अपनी बात थोपते हो?
  • क्या आपकी भाषा अभद्र है?
  • क्या आप सबकी बात अनसुनी करते हो
  • क्या आपका व्यवहार सकारात्मक नहीं है
  • क्या आप अपनी गलतियां सुधारने को कोशिश भी नहीं करते हो


आप कभी अपने से यह सवाल पूछ कर देखो खुद उत्तर मिल जाएगा

दोस्तों लोगों की चिंता छोड़िये, आप सबसे पहले खुद को प्यार कीजिये,और खुदको जानिए ।आपको किस काम मे खुशी होती है ,वह करिये।

जिस दिन आपने खुद को खुश कर लिया, दुनियाँ आपसे खुश हो जाएगी।

अपने आप को इतना सुंदर ,इतना मजबूत बनाइये कि आपको लोगों की नही बल्कि लोगों को आपकी जरूरत हो।

खुदको सरल बनाओ ,लोग आपको नही आपके व्यवहार को पसन्द करते है।

ॐ शांति आपका जीवन सफल रहे, यही हमारी शुभकमाना है….

 

दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि यह article आपको पसंद आया होगा , please कमेंट के द्वारा feedback जरूर दे। आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझाओं का स्वागत है , अगर आप मेरे आर्टिकल को पसन्द करते है तो जरूर Follow करे ताकि आपको तुरंत मेरे आर्टिकल आपको मिल जाए। 


धन्यवाद 


Comments

Thanks for the post it was very informative. PST provides the best SEO services in Ghaziabad at very low price.
vivek chand said…
great article loved your given information
Mastram Ki Kahani

Popular posts from this blog

आत्मसम्मान का महत्व

दोस्तों अपने अवचेतन मन की शक्ति का इस्तेमाल करके आप नकारात्मक और आत्म-सम्मान के आभाव से कैसे उभर सकते हैं। दोस्तों यदि आप तनावग्रस्त या चिंतित हैं कि कोई भी आपको कद्र नहीं करेगा, दूसरा तो केवल सलाह दे सकता है लेकिन दुःख का अनुभव तो सिर्फ तुम ही अनुभव कर सकते हो।  तो दोस्तों यह लेख मै इसी बात पर ही लिखने जा रहा हूँ, इस लेख में आपको बताऊंगा कि आप और सिर्फ आप ही अपनी प्रतिक्रियाओं, विचारों व भावनाओं के लिए उत्तरदायी हैं। आप सीखेंगे कि स्वयं से प्रेम कैसे करें, मानसिक शांति कैसे पाएँ, दूसरों के प्रभुत्व से छुटकारा कैसे पाएँ और सुखद, सफल जीवन कैसे जिएँ। दोस्तों आज का टॉपिक है  "आत्मसम्मान का महत्व" आत्म सम्मान क्या है: दोस्तों आत्म सम्मान का अर्थ है स्वयं का सम्मान करना स्वयं को समझना अपने आप पर गर्व करना। आत्म सम्मान हमेशा आत्म विश्वास के साथ आता है और खुद पर इतना विश्वास होना चाहिए की आप अपने महत्व को जान सके। खुद के महत्व को जानकर खुद का सम्मान करना ही आत्म सम्मान कहलाता है। जो व्यक्ति स्वयं का सम्मान करता है वो ही दुसरो से सम्मान पाता है। आत्म सम्मान वो है जहाँ आपको अपना नि

जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे

दोस्तों दुनिया में कुछ ही लोग सम्मान, ख़ुशी, दौलत, समृद्धि, और सफलता क्यों हासिल कर पाते हैं; जबकि अधिकतर लोग एक औसत जीवन ही जी पाते हैं? तो दोस्तों आज हम इसी टॉपिक पर आलेख लिखने जा रहे हैं।  जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे इसकी वजह क्या है? ऐसा क्यों होता है? शायद कुछ लोग यहाँ पर ये सवाल कर सकते है की ये बड़ी सोच क्या बला है? सच में..! लोगो के सोच में अंतर होता है। उनके शिक्षा, अनुभव, माहौल और जरूरते भले ही उनकी सोच पर प्रभाव डालता है, लेकिन फिर भी इन्सान की सोच का आकार अलग अलग होता है। हुनरमंद लोग जिन्होंने कमजोरियों को जीता,  बड़ी सोच वाले लोग बहुत कम क्यों है? हाँ, ये सच है, लोग सोचते ही नहीं! हमारे जीवन वही सब और उतना ही अच्छा (बुरा) होता है जिसकी हम जितनी अच्छी( बुरी) कल्पना कर सकते हैं। जो चीज हमारे अंदर (मन मे) विद्यमान है वही चीज बाहर दिखती है। हमारा मस्तिष्क इस ब्रह्मांड मस्तिष्क का एक छोटा सा भाग है और हम जो कल्पना करते है ब्रह्मांड की शक्तियां वो सब हमारे समक्ष रखने का प्रयास करती हैं। इसे कुछ लोगों ने " law of attraction" का नाम भी दिया है। हमारा मस्तिष्क हमेश

जिंदगी में अपनी तुलना किसी से मत करना |

दोस्तों दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करना मनुष्य का सहज स्वभाव है। ना चाहते हुए भी अक्सर दूसरों के साथ उनकी तुलना करने के विचार मन में आ ही जाते हैं।  दोस्तों मैं तो स्वयं की कभी तुलना नही करता  ,क्योंकि तुलना का प्रभाव हमेशा ही गलत होता हैं।  अगर आप स्वयं को अच्छी स्थिति में देखना चाहते हो तो बस अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहो ,अपना कर्म करो ,और आगे बढ़ते रहो । तुलना करना भी बेकार हैं क्योंकि यहां हर इंसान अलग हैं ,उसकी यात्रा अलग है,उसकी परिस्थितियाँ अलग हैं और तुलना तो केबल बराबर में ही हो सकती हैं।  दोस्तों इस दुनिया में कोई भी दो व्यक्ति या वस्तुएं एक समान नहीं हैं. प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक वस्तु अद्वितीय है. सृष्टि में जब कोई दो व्यक्ति एक से हैं ही नहीं तो फिर किसी से किसी की तुलना कैसे की जा सकती है. ऐसा बहुत बार हुआ है मेरे जीवन में कि मुझे मुझसे अधिक काबिल व्यक्ति मिले हैं।  मैं भी दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करता हूं। यह एक स्वाभाविक वृत्ति है। परंतु इस वृत्ति का उपयोग मैं स्वयं को प्रेरित और उत्साह से ओतप्रोत करने के लिए करता हूं।    दोस्तों ज्यादातर लोग इसलिए दुखी नहीं