Skip to main content

पति और पत्नी के रिश्ते को मजबूत कैसे बनाएं


दोस्तों आज मै पति और पत्नी के रिश्तो पर आलेख लिखने की कोशिश कर रहा हूँ , शायद आपको अच्छा लगे। 

दोस्तों पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है।  कहा जाता हैं की जोड़िया स्वर्ग में बनती हैं।  और धरती पर उनका मिलन होता हैं।  पति-पत्नी के रिश्ते को सारे रिश्तो में से सबसे अलग माना जाता हैं।  पति-पत्नी के रिश्ते में बहुत सी खट्टी-मीठी बाते होती हैं। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे को बिना जाने अपना लेते हैं। और फिर सारी उम्र के लिए एक दूसरे को अपना लेते हैं। और जिंदगी के हर एक अच्छे बुरे लम्हे को साथ मिलकर जीते हैं। 

Welcome to पति पत्नी सुविचार

पति-पत्नी के रिश्ते में सबसे जरुरी हैं एक दूसरे का सम्मान,  एक दूसरे की इच्छाओ का आदर, एक दूसरे की भावनाओ को समझे, आपस में एक दूसरे के प्रति होने वाले विश्वास को कभी न डगमगाने दे।  एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को कभी कम न होने दे।  हमेशा मिलजुल कर अपने प्यार को बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ खास करना चाहिए।  सबसे अहम बात दोनों को अपनी जिंदगी में एक दूसरे को बराबर समझना चाहिए। 

दोस्तों पति-पत्नी भगवान का बनाया हुआ एक अनमोल रिश्ता हैं। पति पत्नी के रिश्ते में बहुत सी ऐसी बाते होती हैं।  जो उनके रिश्ते की टाइम के साथ और भी मजबूत बना देती हैं।  कहा जाता हैं की पति के बिना पत्नी अधूरी होती हैं।  और पत्नी के बिना पति अधूरा होता हैं।  दोनों एक साथ मिलकर अपने आप को पूरा करते हैं।  पति और पत्नी दोनों ही अपने रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाने के लिए कुछ करते रहते हैं।  जिनसे उनका रिश्ता और भी प्यारा हो जाता हैं। 

पति और पत्नी के रिश्ते में गुस्से और घमंड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।  गुस्सा और घमंड किसी भी रिश्ते को तोड़ने के लिए बहुत छोटी से वजह होती हैं।  पति और पत्नी के रिश्ते की नींव कई बार इस छोटी सी वजह से कमजोर पड़ जाती हैं।  गुस्सा कई बार होता थोड़े समय के लिए हैं।  परंतु असर बहुत गहरा कर जाता हैं।  इसकी वजह से कई बार मजबूत से मजबूत रिश्ता भी टूटने की कगार पर आ जाता हैं।  कई बार समय के साथ वो रिश्ता टूट भी जाता हैं। 

पति-पत्नी के रिश्ते में दोस्ती होना बहुत जरुरी हैं, क्योकि जब तक वो दोस्त बनकर एक दूसरे को समझेंगे नहीं, तब तक उनके रिश्ते में कुछ न कुछ कमी रहेगी।  पति और पत्नी को आपस में समझने के लिए आपस में थोड़ा समय बिताना चाहिए।  एक दूसरे की बातो को समझना चाहिए।  एक दूसरे की गलती पर लड़ाई करने की बजाय एक दूसरे को समझाना चाहिए।  इससे रिश्ता शीशे की तरह बिलकुल साफ़, सुथरा तथा मजबूत बनता हैं।  और समय के साथ और गहरा होता चला जाता हैं। 

किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती हैं| हर एक रिश्ते को पनपने में विश्वास का बहुत अहम रोल होता हैं।  जिस रिश्ते में विश्वास नहीं होता वो समय के साथ कमजोर हो जाता हैं।  पति-पत्नी जैसे रिश्ते में यदि विश्वास न हो तो वो केवल नाम का ही रह जाता हैं।  दोनों का एक दूसरे के प्रति विश्वास ही रिश्ते की डोर को मजबूत बनाता हैं।  इसलिए पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास होना बहुत जरुरी हैं। 

पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना बहुत जरुरी है|,यदि वो एक दूसरे को सम्मान नहीं देंगे तो रिश्ता कमजोर हो जाता हैं।  दोनों एक दूसरे की भावनाओ को नहीं समझ पाते।  और कभी-कभी तो उनके बीच उलझने बाद जाती हैं।  और वो एक-दूसरे के प्रति आदर न होने ही वजह से सुलझ भी नहीं पाते , और समय के साथ वो रिश्ता खोखला हो जाता हैं।  और कई बार तो टूट भी जाता हैं।  इसलिए पति-पत्नी को आपस में एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।  और अपने रिश्ते को मजबूत बनान चाहिए। 

पति-पत्नी के रिश्ते में यदि क्रोध और घमंड ने अपनी जगह बनाली, तो उस रिश्ते को टूटने में बिलकुल भी समय नहीं लगता। और उस रिश्ते की जिंदगी थोड़ी ही रह जाती हैं।  पति और पत्नी दोनों ही यदि एक दूसरे को समझते हैं।  तो उनके बीच क्रोध और घमंड कभी नहीं आयेगा।  अपने आप को कभी भी दूसरे से बड़ा न दिखाए, दूसरे की बात को भी स्थान दे, दोनों एक दूसरे से सलाह ले, आदि ये कुछ बाते हैं।  जिनसे एक रिश्ते को मजबूती दी जा सकती हैं।  और पति-पत्नी का रिश्ता तो बहुत अनमोल होता हैं।  इसीलिए इसमें क्रोध और घमंड के लिए कोई जगह नहिओ होनी चाहिए। 

दोस्तों पति-पत्नी के रिश्ते को गहरा करने के लिए एक दूसरे के साथ समय बिताये।  उनकी बाते सुने, उन्हें जानने की कोशिश करे।  उनकी हर एक बात का ध्यान रखे, जिन चीजो से आपके साथी को ख़ुशी मिलती हैं।  उन्हें पूरा करने की कोशिश करे।  उन्हें बाहर घुमाने ले जाये, अपने साथी को आपकी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया कहे, उन्हें अपने बारे में बताये, उनके बारे में जानने की कोशिश करे, तो ये कुछ छोटी-छोटी बाते हैं जिनसे पति-पत्नी ही नहीं बल्कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है। 

पति-पत्नी के रिश्ते को गहरा करने के लिए एक दूसरे को बराबर का स्थान दे, और कभी भी अपने आप को बड़ा और अपने साथी को छोटा न समझे।  अपने साथी को अपने सुख-दुःख सबका भागीदार बनाये।  हमेशा उन्हें बराबर का दर्जा दे। दुसरो के सामने भी अपने साथी को वही इज्जत और मान दे जो हमेशा देते हैं, उनके भी जीवन के हर हिस्से में पूरी तरह से शामिल हो जाये।  फिर देखिये आपका रिश्ता आगे बढ़ता ही जायेगा।  और समय के साथ और भी मजबूत हो जायेगा। 

अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हमेशा अपने साथी की कोशिश को ही नहीं देखना चाहिए।  बल्कि अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर खुद भी कोशिश करते रहना चाहिए।  दुसरो की कोशिश को देखकर उनमे गलतियां न निकालकर, बल्कि उनकी गलतियों के साथ अपना बनाने से रिश्ता और भी मजबूत बनता हैं। 

अपनी ख़ुशी से पहले अपने साथी की ख़ुशी में खुश होने से रिश्ता और भी मजबूत हो जाता हैं, और ऐसा रिश्ता समय के साथ और भी सुन्दर और खूबसूरत हो जाता हैं। तो आप भी इन सब बातो को अपना कर अपने रिश्ते को और भी मजबूत और गहरा हो जाता हैं। तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको इन सब बातो का ध्यान रखना चाहिए। पति पत्नी का रिश्ता संसार में सबसे उत्तम रिश्ता होता है। 

आपको यह  आलेख कैसा लगा कृपया आप  बताए। 

LifeWithAshish

Comments

Popular posts from this blog

आत्मसम्मान का महत्व

दोस्तों अपने अवचेतन मन की शक्ति का इस्तेमाल करके आप नकारात्मक और आत्म-सम्मान के आभाव से कैसे उभर सकते हैं। दोस्तों यदि आप तनावग्रस्त या चिंतित हैं कि कोई भी आपको कद्र नहीं करेगा, दूसरा तो केवल सलाह दे सकता है लेकिन दुःख का अनुभव तो सिर्फ तुम ही अनुभव कर सकते हो।  तो दोस्तों यह लेख मै इसी बात पर ही लिखने जा रहा हूँ, इस लेख में आपको बताऊंगा कि आप और सिर्फ आप ही अपनी प्रतिक्रियाओं, विचारों व भावनाओं के लिए उत्तरदायी हैं। आप सीखेंगे कि स्वयं से प्रेम कैसे करें, मानसिक शांति कैसे पाएँ, दूसरों के प्रभुत्व से छुटकारा कैसे पाएँ और सुखद, सफल जीवन कैसे जिएँ। दोस्तों आज का टॉपिक है  "आत्मसम्मान का महत्व" आत्म सम्मान क्या है: दोस्तों आत्म सम्मान का अर्थ है स्वयं का सम्मान करना स्वयं को समझना अपने आप पर गर्व करना। आत्म सम्मान हमेशा आत्म विश्वास के साथ आता है और खुद पर इतना विश्वास होना चाहिए की आप अपने महत्व को जान सके। खुद के महत्व को जानकर खुद का सम्मान करना ही आत्म सम्मान कहलाता है। जो व्यक्ति स्वयं का सम्मान करता है वो ही दुसरो से सम्मान पाता है। आत्म सम्मान वो है जहाँ आपको अपना नि

जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे

दोस्तों दुनिया में कुछ ही लोग सम्मान, ख़ुशी, दौलत, समृद्धि, और सफलता क्यों हासिल कर पाते हैं; जबकि अधिकतर लोग एक औसत जीवन ही जी पाते हैं? तो दोस्तों आज हम इसी टॉपिक पर आलेख लिखने जा रहे हैं।  जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे इसकी वजह क्या है? ऐसा क्यों होता है? शायद कुछ लोग यहाँ पर ये सवाल कर सकते है की ये बड़ी सोच क्या बला है? सच में..! लोगो के सोच में अंतर होता है। उनके शिक्षा, अनुभव, माहौल और जरूरते भले ही उनकी सोच पर प्रभाव डालता है, लेकिन फिर भी इन्सान की सोच का आकार अलग अलग होता है। हुनरमंद लोग जिन्होंने कमजोरियों को जीता,  बड़ी सोच वाले लोग बहुत कम क्यों है? हाँ, ये सच है, लोग सोचते ही नहीं! हमारे जीवन वही सब और उतना ही अच्छा (बुरा) होता है जिसकी हम जितनी अच्छी( बुरी) कल्पना कर सकते हैं। जो चीज हमारे अंदर (मन मे) विद्यमान है वही चीज बाहर दिखती है। हमारा मस्तिष्क इस ब्रह्मांड मस्तिष्क का एक छोटा सा भाग है और हम जो कल्पना करते है ब्रह्मांड की शक्तियां वो सब हमारे समक्ष रखने का प्रयास करती हैं। इसे कुछ लोगों ने " law of attraction" का नाम भी दिया है। हमारा मस्तिष्क हमेश

जिंदगी में अपनी तुलना किसी से मत करना |

दोस्तों दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करना मनुष्य का सहज स्वभाव है। ना चाहते हुए भी अक्सर दूसरों के साथ उनकी तुलना करने के विचार मन में आ ही जाते हैं।  दोस्तों मैं तो स्वयं की कभी तुलना नही करता  ,क्योंकि तुलना का प्रभाव हमेशा ही गलत होता हैं।  अगर आप स्वयं को अच्छी स्थिति में देखना चाहते हो तो बस अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहो ,अपना कर्म करो ,और आगे बढ़ते रहो । तुलना करना भी बेकार हैं क्योंकि यहां हर इंसान अलग हैं ,उसकी यात्रा अलग है,उसकी परिस्थितियाँ अलग हैं और तुलना तो केबल बराबर में ही हो सकती हैं।  दोस्तों इस दुनिया में कोई भी दो व्यक्ति या वस्तुएं एक समान नहीं हैं. प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक वस्तु अद्वितीय है. सृष्टि में जब कोई दो व्यक्ति एक से हैं ही नहीं तो फिर किसी से किसी की तुलना कैसे की जा सकती है. ऐसा बहुत बार हुआ है मेरे जीवन में कि मुझे मुझसे अधिक काबिल व्यक्ति मिले हैं।  मैं भी दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करता हूं। यह एक स्वाभाविक वृत्ति है। परंतु इस वृत्ति का उपयोग मैं स्वयं को प्रेरित और उत्साह से ओतप्रोत करने के लिए करता हूं।    दोस्तों ज्यादातर लोग इसलिए दुखी नहीं