Skip to main content

शादी विवाह की बधाई

 दोस्तों मै बहुत दिन से सोच रहा था की मै एक आलेख शादी पर लिखू पर कुछ वयस्तता के अभाव में लिख नहीं पाया , आज मै: 

"शादी विवाह की बधाई " 

पर  article प्रस्तुत कर रहा हूँ , आपको जरूर पसंद आएगा। 

Welcome to शादी विवाह की बधाई


हर लड़की का सपना होता है कि उसका पति एक परिपक्व व्यक्ति हो। जब भी जीवन में कोई समस्या आये वह पूरी तत्परता और धैर्य से उस समस्या का हल आसानी से निकाल सके। जिसे अपने जीवन में आने वाले बदलावो और संघर्षो से लड़ना आता हो। जिसे हम अपने पति के रूप में चुनते है हम चाहते है कि वह भी अपने रिश्ते को लेकर जिम्मेदार रहे। अपने रिश्ते का सारा दायित्व आप पर ही ना छोड़ दे। उसे भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए।

आपके रिश्तो में अच्छाइयों को स्वीकार्य करने के साथ-साथ एक दूसरे की कमियों को अपनाना भी आना चाहिये। आप जैसी भी है वह आपको आपकी अच्छाइयों तथा बुराइयों के साथ स्वीकार्य करे। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत बनता है। उसमे कोई स्वार्थ की भावना नही रहती है।

शादीशुदा व्यक्ति के लिये जरुरी है कि वह अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ईमानदार रहे। वह अपने पार्टनर से अपनी सभी बाते शेयर करता हो क्योकि वैवाहिक बंधन में ये बात बहुत महत्व रखती है कि दोनों लोगो के बीच में कोई भी बात छिपी नहीं होनी चाहिए। यदि दोनों एक दोसरे से बात छिपाते है तो इसका मतलब है कि उनमे आपने रिश्ते के प्रति ईमानदारी नहीं है।

जिस व्यक्ति को आपने शादी के लिए चुना है यदि वह शादी का सही मतलब जानता है तो आपका उससे शादी करने का फैसला बिलकुल सही है। शादी एक पवित्र बंधन है।

जिंदगी में कई बार हमें बहुत समस्याओं का सामना करना पढ़ता है इसलिए एक पुरुष को धैर्यवान और दूसरो को सम्भालने का गुण भी होना चाहिये। यदि उसमे यह गुण नही होगा तो भविष्य में वह बच्चो को नहीं संभाल पायेगा।

एक औरत के साथ-साथ एक पुरुष का भी धर्म में विश्वाश होना चाहिये क्योकि यदि दोनों धार्मिक प्रवृत्ति के होगे तो वह अपनी सन्तान को भी धर्म की शिक्षा दे सकेगे। उनका ये अच्छा आचरण बच्चो तथा परिवार के लिए बहुत जरुरी है। इसके साथ–साथ पुरुष का अनुशासित होना भी जरुरी है क्योकि अनुशासित व्यक्ति ही अपने वैवाहिक जीवन को सही से चला पाते है और अपने परिवार को सही से सम्भालते है।

हर इन्सान की जिंदगी मे बच्चो का होना अति आवश्यक है। बच्चो के बगैर घर सूना लगता है। पर बच्चो को पालने के लिये दोनों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसलिए आपके पति में ये गुण होना जरुरी है कि वह बच्चो को अच्छे से संभालना जानता हो क्योकि आज के दौर में पति पत्नी दोनों लोग नौकरी करते है। ऐसे में अगर सिर्फ पत्नी ही यह जिम्मेदारी उठायेगी तो बच्चो को पालना कठिन हो जायेगा और उनकी परवरिश सही से नहीं हो पायेगी। पतियों को भी उनकी देखभाल में अपनी पत्नी का बराबर साथ देना चाहिये।

हर लड़की चाहती है कि उसका पति उसकी हर जरुरत का ध्यान रखे। उसे कब किस चीज की जरुरत है समझ सके। वह उनकी जिन्दगी के हर खास दिन को याद रखे और समय समय पर उसके लिए गिफ्ट भी लेकर आये। उनके लिए जो इन्सान मायने रखते है उन्हें वह पूरा सम्मान दे और उनका ख्याल रखे।

रिश्ता चाहे कोई भी हो वो जब तक सफल नहीं होता है जब तक आमने सामने वाले एक दूसरे को न समझे, एक दूसरे का सम्मान न करें, समय न दें, प्यार न दिखाएं, आदि। रिश्ता चाहे कोई भी हो माँ बाप का हो, या भाई बहन का, पति पत्नी का हो या ने किसी रिश्तेदार का, रिश्तों की डोर को मजबूत करने के लिए जरुरी है की आपके बीच प्यार होना चाहिए। आप खुद ही सोचिए यदि आप किसी को अपना समय नहीं देते है, उनसे प्यार नहीं रखते है, तो दूसरों से इच्छा रखने का भी आपको कोई हक़ नहीं होता है।

सफल रिश्ते की नींव विश्वास, प्यार और एक दूसरे के प्रति सम्मान पर टिकी होती है। यदि आप सबसे प्यार से पेश आते हैं, उनके सुख दुःख में भागीदार बनते है, एक दूसरे को समय देते है, जरुरत के समय पर उनकी ढाल बनते है। तो रिश्ते हमेशा मजबूत रहते है, साथ ही आपका मीठा बोल हमेशा दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करता है। तो आइये आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताते हैं जो आपको रिश्तों को सफल बनाने में मदद करते है।

यदि आप अपने आप को बहुत बड़ा मनाते है और हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं तो इससे रिश्तों में कड़वाहट आती है। इसीलिए आपको हमेशा सबको बराबर समझना चाहिए, साथ ही यदि आप हमेशा सबको साथ लेकर चलते हैं तो इससे आपके रिश्ते और मजबूत होते रहते है। लेकिन यदि आप सबको नीचा ही दिखाने में लगे रहते हैं तो इससे आपके रिश्ते खोखले पड़ने लगते है।

आपका मीठा बोल किसी को भी आपकी और आकर्षित करता है, लेकिन यदि आप हमेशा सबसे गुस्से में और कड़वे बोल बोलते है तो इससे कोई न तो आपसे बोलना पसंद करता है। और ऐसा केवल आपके घर में ही नहीं बल्कि आपके ऑफिस में, आपके दोस्तों के साथ भी होता है। इसीलिए यदि आप अपने रिश्तों को सफल बनाना चाहते है तो हमेशा मीठा बोल बोलें जिससे हमेशा आपके और आपके आपके अपनों के बीच प्यार बना रहें।

ऐसा कहा जाता है की असली रिश्ता वही होता है जो सुख में साथ दे न दे, लेकिन दुःख में हर कदम आपके साथ खड़ा रहें। इसीलिए आपको अपने अपनों से रिश्ते मजबूत करने के लिए उनके दुःख का भागीदार बनना चाहिए, और हमेशा उनके साथ खड़े रहना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपके अपनों के बीच हमेशा प्यार को बनाएं रखने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष : दोस्तों जीवन में लाइफ पार्टनर का होना बहुत जरुरी होता है। पूरी जिन्दगी हम अकेले जीवन नहीं गुजार सकते है इसलिए हम शादी करते है। एक आदर्श पति पत्नी में उपरोक्त विशेषतायें होनी चाहिये। आपको हमारा लेख कैसा लगा, जरुर बतायें।

दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि यह article आपको पसंद आया होगा , please कमेंट के द्वारा feedback जरूर दे। आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझाओं का स्वागत है , अगर आप मेरे आर्टिकल को पसन्द करते है तो जरूर Follow करे ताकि आपको तुरंत मेरे आर्टिकल आपको मिल जाए। 

धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मसम्मान का महत्व

दोस्तों अपने अवचेतन मन की शक्ति का इस्तेमाल करके आप नकारात्मक और आत्म-सम्मान के आभाव से कैसे उभर सकते हैं। दोस्तों यदि आप तनावग्रस्त या चिंतित हैं कि कोई भी आपको कद्र नहीं करेगा, दूसरा तो केवल सलाह दे सकता है लेकिन दुःख का अनुभव तो सिर्फ तुम ही अनुभव कर सकते हो।  तो दोस्तों यह लेख मै इसी बात पर ही लिखने जा रहा हूँ, इस लेख में आपको बताऊंगा कि आप और सिर्फ आप ही अपनी प्रतिक्रियाओं, विचारों व भावनाओं के लिए उत्तरदायी हैं। आप सीखेंगे कि स्वयं से प्रेम कैसे करें, मानसिक शांति कैसे पाएँ, दूसरों के प्रभुत्व से छुटकारा कैसे पाएँ और सुखद, सफल जीवन कैसे जिएँ। दोस्तों आज का टॉपिक है  "आत्मसम्मान का महत्व" आत्म सम्मान क्या है: दोस्तों आत्म सम्मान का अर्थ है स्वयं का सम्मान करना स्वयं को समझना अपने आप पर गर्व करना। आत्म सम्मान हमेशा आत्म विश्वास के साथ आता है और खुद पर इतना विश्वास होना चाहिए की आप अपने महत्व को जान सके। खुद के महत्व को जानकर खुद का सम्मान करना ही आत्म सम्मान कहलाता है। जो व्यक्ति स्वयं का सम्मान करता है वो ही दुसरो से सम्मान पाता है। आत्म सम्मान वो है जहाँ आपको अपना नि

जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे

दोस्तों दुनिया में कुछ ही लोग सम्मान, ख़ुशी, दौलत, समृद्धि, और सफलता क्यों हासिल कर पाते हैं; जबकि अधिकतर लोग एक औसत जीवन ही जी पाते हैं? तो दोस्तों आज हम इसी टॉपिक पर आलेख लिखने जा रहे हैं।  जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे इसकी वजह क्या है? ऐसा क्यों होता है? शायद कुछ लोग यहाँ पर ये सवाल कर सकते है की ये बड़ी सोच क्या बला है? सच में..! लोगो के सोच में अंतर होता है। उनके शिक्षा, अनुभव, माहौल और जरूरते भले ही उनकी सोच पर प्रभाव डालता है, लेकिन फिर भी इन्सान की सोच का आकार अलग अलग होता है। हुनरमंद लोग जिन्होंने कमजोरियों को जीता,  बड़ी सोच वाले लोग बहुत कम क्यों है? हाँ, ये सच है, लोग सोचते ही नहीं! हमारे जीवन वही सब और उतना ही अच्छा (बुरा) होता है जिसकी हम जितनी अच्छी( बुरी) कल्पना कर सकते हैं। जो चीज हमारे अंदर (मन मे) विद्यमान है वही चीज बाहर दिखती है। हमारा मस्तिष्क इस ब्रह्मांड मस्तिष्क का एक छोटा सा भाग है और हम जो कल्पना करते है ब्रह्मांड की शक्तियां वो सब हमारे समक्ष रखने का प्रयास करती हैं। इसे कुछ लोगों ने " law of attraction" का नाम भी दिया है। हमारा मस्तिष्क हमेश

जिंदगी में अपनी तुलना किसी से मत करना |

दोस्तों दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करना मनुष्य का सहज स्वभाव है। ना चाहते हुए भी अक्सर दूसरों के साथ उनकी तुलना करने के विचार मन में आ ही जाते हैं।  दोस्तों मैं तो स्वयं की कभी तुलना नही करता  ,क्योंकि तुलना का प्रभाव हमेशा ही गलत होता हैं।  अगर आप स्वयं को अच्छी स्थिति में देखना चाहते हो तो बस अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहो ,अपना कर्म करो ,और आगे बढ़ते रहो । तुलना करना भी बेकार हैं क्योंकि यहां हर इंसान अलग हैं ,उसकी यात्रा अलग है,उसकी परिस्थितियाँ अलग हैं और तुलना तो केबल बराबर में ही हो सकती हैं।  दोस्तों इस दुनिया में कोई भी दो व्यक्ति या वस्तुएं एक समान नहीं हैं. प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक वस्तु अद्वितीय है. सृष्टि में जब कोई दो व्यक्ति एक से हैं ही नहीं तो फिर किसी से किसी की तुलना कैसे की जा सकती है. ऐसा बहुत बार हुआ है मेरे जीवन में कि मुझे मुझसे अधिक काबिल व्यक्ति मिले हैं।  मैं भी दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करता हूं। यह एक स्वाभाविक वृत्ति है। परंतु इस वृत्ति का उपयोग मैं स्वयं को प्रेरित और उत्साह से ओतप्रोत करने के लिए करता हूं।    दोस्तों ज्यादातर लोग इसलिए दुखी नहीं