Skip to main content

जिंदगी में असफलता


संवेदनशीलता होने के कारण एक या दो बार सफल न होने पर अधिकतकर लोगों के मन में असफलता/नाकामयाबी का संदेह बैठ जाता है और अपनी क्षमताओं पर संदेह करने लगते हैं। किन्तु ध्यान रखिये, जो साहसी व्यक्ति इसके विपरीत सोच रखते हैं और अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाये रखते हैं वे कठिन से कठिन लक्ष्य को मनोबल के सहारे अवश्य निबटाकर ही दम लेते हैं। दृढ़ निश्चयी व्यक्ति विश्वासपूर्वक जिस भी कार्य में जुटते हैं वे उसे पूरा करे बगैर शांत नही बैठते चाहे उनके मार्ग में कठिनाईयों का पहाड़ ही क्यों न आ जाये।
दोस्तों LifeWithAshish में आपका स्वागत है, मै आज "जिंदगी में असफलता " इस टॉपिक पर लिखने जा रहा हूँ।

Welcome to जिंदगी में असफलता


दोस्तों हम में से कई लोग ऐसे है जो संघर्ष करते हैं और लगातार असफल हो जाते है , लेकिन उन लोगो को पता नहीं चल पाता है , कि इतना संघर्ष करने के बावजूद भी असफल कियों हैं।

दोस्तों असफलता कई कारणों से होता है, आप सभी नीचे दिए गए तथ्यों में से उन तथ्यों की पहचान कीजिये जो आपकी असफलता का कारण है -

क्या आप तनाव में रहते हैं :


हम देखते हैं, कि कुछ विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा, इंजीनियरिंग एग्जाम,,डिप्लोमा एग्जाम, मैनेजमेंट एग्जाम या ज़िंदगी के किसी भी बेसिक एग्जाम में फेल हो जाते हैं , और उनको बहुत तनाव आ जाता है। और वो सोचते रहते है की अब वो जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएंगे। इसी तनाव के चलते हुए वे लोग असफल होते रहते है।
मैंने एक आलेख "Tension की स्थित में शांत रहना सीखें "पर लिखा है जो आप वहां डिटेल्स में पढ़ सकते हैं।
क्या आप boy / Girl friend आदि किसी रिश्ते में हो:
दोस्तों हम लोग जानते हैं कि अधिकतर लोग boy / girl friend में फंसे रहते हैं , अब तो वो modern time में तो passion बन गया है ,वो लोग इसमें इतना उलझ जाते हैं , जैसे की उनको दुनिया की कोई अद्भुत चीज मिल गयी हो , और वो समय नष्ट करते रहते हैं , और इस कारण वो study or जिंदगी का कोई एग्जाम हो उस में समय नहीं दे पाते हैं , और वो असफल हो जाते हैं।
गृह -क्लेश :
कई कई घरो में घर का माहौल बहुत ही ख़राब रहता है , आपस में लड़ाई -झगड़ा होता रहता है। इसके कारण बच्चे disturb होते रहते हैं , बच्चे concentrate नहीं कर पाते है study में इसी कारण वो पढ़ नहीं पाते हैं और वो असफल जाते हैं।
आर्थिक स्थित :
दोस्तो कई कई घरो में कमाने वाला कोई नहीं रहता है अथवा कोई कोई घर में कमा रहा है उसकी salary बहुत कम है, इसके आलावा और भी reason हो सकते हैं । इसके कारण उनको जरुरत की चीजे नहीं मिल पाती है और वो असफल हो जाते हैं। 


पढाई में मन न लगना : 


दोस्तों यह भी कारण बहुत मिल जाता है बच्चे बोलते है कि मेरा पढाई में मन नहीं लगता है, जैसे ही books सामने रखते हैं पढ़ने के लिए उनको नींद आने लगती है और वो सो जाते है, और आगे चले कर एग्जाम में लिख नहीं पाते है और फेल हो जाते हैं। ये भी असफलता का कारण होता है। 


पढाई करने का तरीका : 


दोस्तों आप लोगो ने देखा होगा कि बच्चे बहुत पढ़ते हैं , हमेशा घर में ही रहते हैं , other activity में भी ध्यान नहीं देते हैं , फिर भी वो फेल हो जाते हैं।
मैं उन सभी लोगो से कहना चाहता हूँ, जो इस समस्या से दुःखी है , सभी लोग पढ़ने का तरीका बदलिए।
दोस्तों मैंने एक आलेख "पढाई में मन कैसे लगाए" पहले ही लिख चूका हूँ , आप वह details से पढ़ सकते हैं ।

आप क्या करना कहते हो:


दोस्तों आप लोग कभी जान ही नहीं पाते हो कि आपको क्या करना है बस जो मिल जाता है वो करते रहते हो, आपको तब पता चलता है जब वो काम गलत निकल जाता है। एक ये भी reason ह्ण कि सही guideline न मिलना। 


पहले किसी भी काम करने से पहले "सोंचो -----समझो -----पाओ"

गलत अध्ययन सामग्री:


दोस्तों यह भी कारण बहुत गंभीर होता है। कभी कभी क्या होता है कि आप पढ़ते जाते है लेकिन ये पता नहीं चल पाता है। हमेशा अध्ययन सामग्री सही चुनो।

दोस्तों और भी बहुत कारण है जैसे - क्या पढ़े ? कहाँ से पढ़े ? , परीक्षा में जो आएगा वो पैटर्न समझ लिया है?
किया आपको ये जानकारी है कि परीक्षा में किस तरह के Question पूछे जाएंगे।

निष्कर्ष:


अंत में यही कहूंगा कि दोस्तों यदि आप उपरोक्त में से कोई भी problem से दुखी है तो tension मत लीजिये। दोस्तों आजकल बाहरी शोर इतना हो गया है कि आप अपने अंदर की आवाज सुन ही नहीं पाते हैं।

मेरे दोस्तों सोचिये जब सभी समस्या आपकी है तो इसमें समाधान आपका ही होना चाहिए ,कोई दूसरा नहीं करेगा। कियोंकि जितना बेहतर आप स्वयं को और खुद की problems को जानते हो उतना शायद कोई और नहीं जान नहीं सकता है।
आपको ये करना है कि कभी कभी आप एकांत में जाए और सोचिये कि ऐसा कौन सा reason हैं कि आप सफल नहीं हो पा रहे है, इसकी वजह कुछ भी हो सकती है जैसे - जानकारी का आभाव , संशाधन का आभाव , आलस, कोई व्यक्ति , कोई रिश्ता , कैरियर , आपकी negative Thinking etc. , हो सके तो एक लिस्ट बना लीजिये।

दोस्तों एक बार आपको आपकी problems की सही जानकारी मिल गयी है, तो आप विश्वास मानिये की आपकी 70 % समस्या हल हो जायेगी।

दोस्तों आपको tension लेने की जरूरत नहीं है, कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं है, सब अपनी गलतियों से ही सीखते है , आप भी धीरे धीरे सिख जायेंगे बस आपको patience रखने की जरूरत है।

आप वो सब कुछ पा सकते है किसके आप सपने देखते है, जरूरत है बस आपको सही तरीके से कार्य करने की और सही direction में सोच की।


दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि यह article आपको पसंद आया होगा , please कमेंट के द्वारा feedback जरूर दे। आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझाओं का स्वागत है , अगर आप मेरे आर्टिकल को पसन्द करते है तो जरूर Follow करे ताकि आपको तुरंत मेरे आर्टिकल आपको मिल जाए। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मसम्मान का महत्व

दोस्तों अपने अवचेतन मन की शक्ति का इस्तेमाल करके आप नकारात्मक और आत्म-सम्मान के आभाव से कैसे उभर सकते हैं। दोस्तों यदि आप तनावग्रस्त या चिंतित हैं कि कोई भी आपको कद्र नहीं करेगा, दूसरा तो केवल सलाह दे सकता है लेकिन दुःख का अनुभव तो सिर्फ तुम ही अनुभव कर सकते हो।  तो दोस्तों यह लेख मै इसी बात पर ही लिखने जा रहा हूँ, इस लेख में आपको बताऊंगा कि आप और सिर्फ आप ही अपनी प्रतिक्रियाओं, विचारों व भावनाओं के लिए उत्तरदायी हैं। आप सीखेंगे कि स्वयं से प्रेम कैसे करें, मानसिक शांति कैसे पाएँ, दूसरों के प्रभुत्व से छुटकारा कैसे पाएँ और सुखद, सफल जीवन कैसे जिएँ। दोस्तों आज का टॉपिक है  "आत्मसम्मान का महत्व" आत्म सम्मान क्या है: दोस्तों आत्म सम्मान का अर्थ है स्वयं का सम्मान करना स्वयं को समझना अपने आप पर गर्व करना। आत्म सम्मान हमेशा आत्म विश्वास के साथ आता है और खुद पर इतना विश्वास होना चाहिए की आप अपने महत्व को जान सके। खुद के महत्व को जानकर खुद का सम्मान करना ही आत्म सम्मान कहलाता है। जो व्यक्ति स्वयं का सम्मान करता है वो ही दुसरो से सम्मान पाता है। आत्म सम्मान वो है जहाँ आपको अपना नि

जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे

दोस्तों दुनिया में कुछ ही लोग सम्मान, ख़ुशी, दौलत, समृद्धि, और सफलता क्यों हासिल कर पाते हैं; जबकि अधिकतर लोग एक औसत जीवन ही जी पाते हैं? तो दोस्तों आज हम इसी टॉपिक पर आलेख लिखने जा रहे हैं।  जैसा सोचोगे वैसा आप बन जाओगे इसकी वजह क्या है? ऐसा क्यों होता है? शायद कुछ लोग यहाँ पर ये सवाल कर सकते है की ये बड़ी सोच क्या बला है? सच में..! लोगो के सोच में अंतर होता है। उनके शिक्षा, अनुभव, माहौल और जरूरते भले ही उनकी सोच पर प्रभाव डालता है, लेकिन फिर भी इन्सान की सोच का आकार अलग अलग होता है। हुनरमंद लोग जिन्होंने कमजोरियों को जीता,  बड़ी सोच वाले लोग बहुत कम क्यों है? हाँ, ये सच है, लोग सोचते ही नहीं! हमारे जीवन वही सब और उतना ही अच्छा (बुरा) होता है जिसकी हम जितनी अच्छी( बुरी) कल्पना कर सकते हैं। जो चीज हमारे अंदर (मन मे) विद्यमान है वही चीज बाहर दिखती है। हमारा मस्तिष्क इस ब्रह्मांड मस्तिष्क का एक छोटा सा भाग है और हम जो कल्पना करते है ब्रह्मांड की शक्तियां वो सब हमारे समक्ष रखने का प्रयास करती हैं। इसे कुछ लोगों ने " law of attraction" का नाम भी दिया है। हमारा मस्तिष्क हमेश

जिंदगी में अपनी तुलना किसी से मत करना |

दोस्तों दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करना मनुष्य का सहज स्वभाव है। ना चाहते हुए भी अक्सर दूसरों के साथ उनकी तुलना करने के विचार मन में आ ही जाते हैं।  दोस्तों मैं तो स्वयं की कभी तुलना नही करता  ,क्योंकि तुलना का प्रभाव हमेशा ही गलत होता हैं।  अगर आप स्वयं को अच्छी स्थिति में देखना चाहते हो तो बस अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहो ,अपना कर्म करो ,और आगे बढ़ते रहो । तुलना करना भी बेकार हैं क्योंकि यहां हर इंसान अलग हैं ,उसकी यात्रा अलग है,उसकी परिस्थितियाँ अलग हैं और तुलना तो केबल बराबर में ही हो सकती हैं।  दोस्तों इस दुनिया में कोई भी दो व्यक्ति या वस्तुएं एक समान नहीं हैं. प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक वस्तु अद्वितीय है. सृष्टि में जब कोई दो व्यक्ति एक से हैं ही नहीं तो फिर किसी से किसी की तुलना कैसे की जा सकती है. ऐसा बहुत बार हुआ है मेरे जीवन में कि मुझे मुझसे अधिक काबिल व्यक्ति मिले हैं।  मैं भी दूसरों के साथ स्वयं की तुलना करता हूं। यह एक स्वाभाविक वृत्ति है। परंतु इस वृत्ति का उपयोग मैं स्वयं को प्रेरित और उत्साह से ओतप्रोत करने के लिए करता हूं।    दोस्तों ज्यादातर लोग इसलिए दुखी नहीं